24 घंटे में गाजियाबाद से बुलेट बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार…
दिनांक 24.03.2026 को वादी अनीष कुमार (पुत्र अनिल कुमार, निवासी सेंट मेरी कॉन्वेंट, तल्लीताल) द्वारा थाना तल्लीताल में तहरीर दी गई कि अक्षत बाजपेयी नामक व्यक्ति दिनांक 22.03.2026 को उनसे किराये पर हंटर बुलेट (संख्या: UK04TB-6949) ले गया था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अभियुक्त ने न तो बाइक वापस की और न ही वादी का फोन उठाया। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0-14/2026, धारा-316(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा सभी अधीनस्थों को चोरी और धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पंजीकृत अभियोगों का त्वरित अनावरण करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिस क्रम में *डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं श्री रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल* के कुशल पर्यवेक्षण तथा *श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल* के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात को डासना हाईवे के पास गाजियाबाद (यूपी) दबिश देकर टीम ने अभियुक्त अक्षत बाजपेयी को चोरी की गई बाइक के साथ धर दबोचा।
अभियुक्त ने पकड़े जाने से बचने के लिए बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट (UP32NH5715) लगा दी थी। पुलिस टीम द्वारा जब वाहन के चेसिस नंबर (ME3J3D5FHR1004416) और इंजन नंबर (J3A5FHR1307456) का मिलान किया गया, तो वह वादी की चोरी हुई बाइक ही निकली।
जालसाजी और धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा 317(2), 336(3) और 340(2) BNS की वृद्धि की गई है।
अक्षत बाजपेयी (उम्र 22 वर्ष) पुत्र साकेत बाजपेयी हाल निवासी–जोलो कास्मो वालालिटियम, सेक्टर 27, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर (U.P.)।
मूल निवासी–316/10, बड़ी कालजी बाजार, चौक, लखनऊ।
मोटर साइकिल: हंटर बुलेट (मूल Reg. संख्या UK04TB-6949)।
अन्य: बदली हुई फर्जी नंबर प्लेट (UP32NH5715)।
पुलिस टीम (थाना तल्लीताल)*
▫️उ0नि0 सतीश उपाध्याय
▫️कानि0 377 अनूप सिंह


