झपटमार गिरोह पर वार, लाखों के मोबाईल फोन बरामद

ख़बर शेयर करें -

बनभूलपुरा पुलिस ने झपटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, घटना 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 02 विधि विवादित किशोर संरक्षण में

*पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा* जनपद में चलाये जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत सघन चैकिंग व धरपकड़ की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा *सक्रियता से कार्य करते हुए झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है।*

दिनांक 04-04-2026 को श्री जुबैर आलम पुत्र वजीर अहमद निवासी ला०न० 17 लाल मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल दिनांक 03.04.2026 की रात्रि में कैंचीधाम से यात्री छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पार्किंग में खड़ी कर पैदल अपने घर की तरफ आने के दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से काले रंग की केटीएम बाईक में *03 बाईक सवारों द्वारा उक्त वादी के हाथ से मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी ए- 35 छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में तहरीर* दी गई। उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में में मुकदमा एफआईआर नं 53/2026 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया, इसके अतिरिक्त एक दिन पूर्व रोडवेज के पास एक व्यक्ति से मोबाईल छीनने की घटना कारित की गई थी जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0 115/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा उपरोक्त घटना के संवेदनशीलता व आमजनमानस पर सुरक्षा का भाव* उत्पन्न करने के दृष्टिगत *”ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत झपट्टामारों के विरूद्ध शीघ्र धरपकड़ की कार्यवाही* कर घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।
*मामले में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व श्री अमित सैनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम* द्वारा घटना स्थल के आसपास व रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किये गये तथा पूछताछ के उपरांत आज दिनांक 04-04-2026 को ही पुलिस टीम द्वारा गौला पार्किंग के पास से *अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार* किया गया तथा *02 विधिविवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।*
अभियुक्त फैजान व 02 विधि विवादित किशोरों से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और झपट मारी किये गये 06 मोबाइल फोन बरामद किये गये।
जिनके सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्त फैजान अली व दोनों विधि विवादित किशोरों ने बताया कि बरामद फोनों में से क्रमशः 01 मोबाइल फोन उनके द्वारा दिनांक 2/3-04-2026 की रात्रि में रोडवेज के पास से, 02 मोबाइल फोन चार पाँच दिन पहले केएमयू से पीछे पटरी से 01 मोबाइल फोन बेस अस्पताल के पीछे से, 01 फोन 15-20 दिन पहले प्रेम टाकिज तथा 01 फोन राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से छीनना बताया गया।

*नाम पता अभियुक्त गण-* अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर,
(इसके अतिरिक्त 02 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया)

*बरामद मो०सा० व 06 मोबाइल फोन का विवरण -*
1- मो०सा०KTM DUKE रंग काला, रजिस्ट्रेशन नम्बर- UK04 AR 6839
2- SUMSUNG GALAXY- A-35
3- REDMI
4- OPPO F31
5- POCO
6- ONE PLUS
7- MOTOROLA
*बरामद मोबाईल फोन की कीमत लगभग 02 लाख रूपये।*

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500.00 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।*

*पुलिस टीम -*

1- उ0नि0 जगवीर सिंह
2- अपर उ०नि० हेमन्त प्रसाद
3- का0 हरीश रावत
4- का0 दिलशाद अहमद