कार 150 मीटर नीचे शिप्रा नदी में गिरी, तीन शिक्षकों की मौत; जा रहे थे विवाह समारोह में शामिल होने

ख़बर शेयर करें -

  1. नैनीताल जिले में हादसा, मृतकों में हवालबाग राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भी
  2. एक घायल शिक्षक हल्द्वानी रेफर, विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे चारों

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में एक कार असंतुलित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी। हादसे में हवालबाग ब्लाक के राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष समेत तीन शिक्षकों की मौत हो गई। एक घायल शिक्षक को सीएचसी खैरना में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।

कार में सवार थे चार शिक्षक

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग में राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पांडेखोला निवासी 50 वर्षीय संजय सिंह बिष्ट पुत्र पदम सिंह व मनोज कुमार समेत चार शिक्षक कार से विवाह समारोह में शामिल होने हल्द्वानी को रवाना हुए थे