हल्द्वानी में अग्रसेन जयंती की धूम! 15 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 17 को होगा जयंती महोत्सव

हल्द्वानी | श्री अग्रवाल सभा की तैयारियां तेज

हल्द्वानी में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा और जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री अग्रवाल सभा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

🚩 15 अक्टूबर — भव्य शोभायात्रा
शाम 4 बजे लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से शोभायात्रा निकलेगी, जो बाजार क्षेत्र से होते हुए रेलवे बाजार में संपन्न होगी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का डोला, शिव तांडव और अघोरी झांकी सहित कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।

🎉 17 अक्टूबर — जयंती महोत्सव
शाम 4:30 बजे परिणय वाटिका, बैंकेट हॉल, मंडी बाईपास रोड पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बच्चों की चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नृत्य प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान समारोह होंगे।