MBPG हल्द्वानी में एसपी हल्द्वानी की अध्यक्षता में लिंगदोह कमेटी की बैठक का आयोजन*

संभावित प्रत्याशियों को अनिवार्य मापदंडों का पालन करने के दिए निर्देश, प्रत्याशियों की समस्याओं का किया समाधान*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* द्वारा सभी अधीनस्थों को आगामी छात्रसंघ निर्वाचन के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी अधीनस्थों को सख्त दिशा–निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी* की अध्यक्षता में पुलिस, प्रशासन,कॉलेज के पदाधिकारी एवं छात्र संघ संम्भावित प्रत्याशियों के साथ लिंगदोह समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सभी को लिंगदोह समिति के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उनका भली-भांति अध्ययन किए जाने तथा उसके उपरांत ही निर्देशों का अनुपालन और आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश:* जो व्यक्ति कॉलेज में अध्ययनरत नहीं हैं, उनका कॉलेज परिसर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

*विद्यार्थियों का प्रवेश:* कॉलेज के छात्र बिना पहचान पत्र के परिसर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

*प्रचार-प्रसार के नियम:* कॉलेज परिसर के भीतर किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार अथवा कार्यक्रम,कॉलेज प्रशासन से एक दिन पहले अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किया जा सकेगा।

*पोस्टर से संबंधित प्रतिबंध:* किसी भी प्रकार के प्रिंटेड पोस्टर कैंपस अथवा बाहर नहीं लगाए जाएंगे। प्रचार-प्रसार के लिए केवल हाथ से बनाए गए पोस्टर/पम्पलेट का ही उपयोग किया जा सकता है।

*रैली पर प्रतिबंध:* कॉलेज परिसर की सड़क से बाहर किसी भी प्रकार की रैली आदि का आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

*रात्रि में आवाजाही और प्रचार:* रात के समय कॉलेज परिसर में घूमने अथवा प्रचार-प्रसार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसे छात्र के बजाय एक आम नागरिक का कृत्य मानकर नियमानुसार निपटा जाएगा।

*लिंगदोह कमेटी की निर्देशिका का वितरण*

सभी उपस्थित संम्भावित प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी एवं यूनिवर्सिटी से जारी संविधान की निर्देशिका वितरित की गई और उनसे हस्ताक्षर करवाए गए।

गोष्ठी के दौरान *”श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री ए0बी0 बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, श्री नरेंद्र सिंह बनकोटी प्रधानाचार्य MBPG हल्द्वानी, श्री सुरेंद्र सिंह रौतेला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, डॉ0 मनीषा तिवारी, डॉ0 एल0एम0 पांडे छात्र संघ प्रभारी, डॉ0 एस0के0 श्रीवास्तव सदस्य शास्तामंडल, डॉ0 एच0एस0 भाकुनी, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री कृपाल सिंह प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, श्री मनोज कुमार उपनिरीक्षक अभिसूचना समेत छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों हेतु संभावित प्रत्याशी छात्र* मौजूद रहे।