*स्कूटी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*चोरी की 02 स्कूटी बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टी0सी0* के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाई जा रहे अभियान के क्रम में *श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री लव शर्मा,क्षेत्राधिकार हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 07/10/2026 को वादी *वसीम* पुत्र अनीस अहमद, निवासी मिर्जा कम्पाउण्ड, निकट कलसिया पुल, काठगोदाम द्वारा थाना काठगोदाम में तहरीर दी गई कि दिनांक 30/09/2026 की रात्रि में उन्होंने अपनी स्कूटी TVS NTORQ संख्या UK04AJ6814 को अपने घर के सामने खड़ा किया था। दिनांक 01/10/2026 की प्रातः लगभग 05:00 बजे स्कूटी मौके से गायब मिली, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।
वादी की तहरीर के आधार पर *थाना काठगोदाम* में *मु0अ0सं0 122/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 दिलीप कुमार के सुपुर्द की गई।
*पुलिस कार्यवाही*
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी एवं अथक प्रयास करते हुए *03 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से वादी की चोरी की गई *TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814* के साथ ही *कोतवाली मुखानी क्षेत्र से संबंधित एक अन्य TVS NTORQ स्कूटी काले रंग , बिना नंबर प्लेट की बरामद* की गई। जिसमें कोतवाली मुखानी में मु0अ0सं0- 172/26, वादी मनीष राठौर पंजीकृत है।
चोरी की संपत्ति बरामद होने के आधार पर अभियोग में *धारा 317(2) बीएनएस* की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *करन पाठक* पुत्र कैलाश चन्द्र पाठक, उम्र 20 वर्ष, निवासी हाल आरटीओ रोड, पाल कॉलेज, लालपुर नायक के पास, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल। मूल निवासी गूलर भोज, कैनाल कॉलोनी, जनपद ऊधमसिंहनगर।
2. *दीपक शर्मा* पुत्र पाती राम शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
3. *योगेश कुमार* आर्या पुत्र विजय कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, जवाला जी गैस गोदाम के पास, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 दिलीप कुमार
2. हे0का0 सुरेश चन्द्र
3. का0 हरीश प्रसाद
4. का0 योगेश कुमार
5. का0 मनीष राणा


