रामनगर पुलिस द्वारा मकान मालिक का 10 हजार का भारी भरकम चालान,

ख़बर शेयर करें -

*बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के नैनीताल पुलिस ने कसे पेंच,*

*रामनगर पुलिस द्वारा मकान मालिक का 10 हजार का भारी भरकम चालान,*

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद को अपराध मुक्त बनाए जाने हेतु सभी प्रभारियों को सघन सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए है।

*क्षेत्राधिकार रामनगर श्री सुमित पांडे* के के निर्देशन तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा आशा जोशी पत्नी कैलाशचंद जोशी उम्र 52 वर्ष निवासी कानिया चोक थाना रामनगर नैनीताल द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक उपरोक्त का *धारा 83 पुलिस एक्ट में 10 हजार का भारी भरकम चालान किया गया।*

नैनीताल पुलिस की आमजन से अपील–
कृपया बिना सत्यापन किरायेदार न रखें, ऐसा करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।