बनभूलपुरा पुलिस ने 20 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में नशा उन्मूलन, युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जारी है नैनीताल पुलिस का अभियान,*

*बनभूलपुरा पुलिस ने 20 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से सभी प्रभारियों को नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हिमालय स्कूल के पीछे गौला बाईपास रोड, यात्री विश्राम गृह के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *कुल 20 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।*

उक्त संबंध में *थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 19/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
समीर उर्फ बूची पुत्र खालिद खाँ निवासी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष,

*बरामदगी*
Buprenorphine Injection IP 2ml – *15 अदद*

Pheniramire meleate injuction ip avil – *05 अदद*
*कुल 20 अदद नशीले इंजेक्शन*

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 मनोज यादव
2- का0 दिलशाद अहमद
2- का0 लक्ष्मण राम
3- का0 सुनील कुमार