16 लाख 44 हजार कीमत की बरेली से लायी 54.80 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार
जनवरी से अब तक 04 करोड़ 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की स्मैक की बरामद।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को पुलिस टीम* के द्वारा चेकिंग के दौरान *कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम* के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके *कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक* की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना काठगोदाम में *एफआईआर नंः 53/26 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय में पेश किया जाएगा।
*पूछताछ अभियुक्तः-* पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 04 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है उक्त स्मैक को वह इज्जतनगर, बरेली (उ0प्र0) से खरीदकर लाया था।
*गिरफ्तारीः-* दिलशाद पुत्र श्री हामिद निवासी इन्द्रा नगर काबुल का गेट वार्ड नं 33 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष
*बरामदगीः-* 54.80 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार रुपये
*गिरफ्तारी टीमः-*
1- उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम
2- हे0का0 दीपक कुँवर, चौकी खेड़ा
3- का0 प्रेम प्रकाश, चौकी खेड़ा
4- कानि अशोक रावत, एसओजी
*इस माह जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 04 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की 01 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है।


