_*स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 06 युवतियों का किया गया रेस्क्यू
*कार्रवाई का विवरण:*
दिनांक 11.06.2026 को सायंकाल समय 07:01 बजे स्पा सेंटरों व होटलों की चेकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान, *श्री अमित कुमार सीओ ऑपरेशन जनपद नैनीताल* के पर्यवेक्षण में *AHTU प्रभारी उप-निरीक्षक सुनीता कुंवर मय टीम* के नैनीताल रोड पर स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स (निकट तिकोनिया, हल्द्वानी) पहुँचीं। वहाँ स्थित *’एम०जे० द लग्जरी स्पा सेंटर’* में पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जब स्पा सेंटर में आकस्मिक छापेमारी की गई, तो परिसर के अंदर अनैतिक व आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।
*बरामदगी:*
*1.* 16 इस्तेमालशुदा व 04 पैकेट सील कंडोम।
*2.* रिसेप्शन से नगद ₹4,320/- रुपए।
*3.* 02 एंट्री रजिस्टर।
*रेस्क्यू व गिरफ्तारी:*
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से *06 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नियमानुसार काउंसलिंग के बाद ‘वन स्टॉप सेंटर’ हल्द्वानी भेजा* गया है। मौके से *04 अभियुक्तों (एक महिला व तीन पुरुष) को गिरफ्तार* किया गया है, जबकि मौके से फरार स्पा मालिक को मुकदमे में नामजद किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
*1.* नीरज सिंह पुत्र दलवीर सिंह, निवासी- ग्राम चिरखून, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली (हाल निवासी- बद्रीश कॉलोनी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून)।
*2.* कार्तिकेय गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता (उम्र- 26 वर्ष), निवासी- 5/174, महावीर गंज II, कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद, उ०प्र० (हाल निवासी- 207, द्वितीय तल, थाना वसुंधरा, गाजियाबाद, उ०प्र०) — (ग्राहक)।
*3.* पूनम पत्नी बल्लू (उम्र- 42 वर्ष), निवासी- म०नं० 3634, गली लल्लू मिस्टर, कटरा करी गारन, सारय, खलील कुचा, चांदनी चौक, उत्तर दिल्ली (हाल निवासी- निकट शिवा बेकरी, दमुआढूंगा, कोतवाली काठगोदाम, जिला नैनीताल) — (मैनेजर)।
*4.* अतुल ठाकुर पुत्र संजय सिंह (उम्र- 22 वर्ष), निवासी- राजेन्द्र नगर, वार्ड नं० 04, राजपुरा, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल — (वॉचर/लुकआउट)।
*फरार/नामजद अभियुक्त:*
राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी- सरस्वती कॉटेज, भट्ट कॉलोनी, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल — *(स्पा संचालक)*।
उक्त प्रकरण के संबंध में *कोतवाली हल्द्वानी* में अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम* के अंतर्गत *मु0अ0सं0–196 /2026* पंजीकृत किया गया है।
मामले की अग्रिम विवेचना *प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता* द्वारा संपादित की जा रही है।
*पुलिस टीम:*
*1.* उ०नि० सुनीता कुंवर (प्रभारी, AHTU)
*2.* उ०नि० कृपाल सिंह (प्रभारी चौकी, भोटिया पड़ाव, AHTU)
*3.* हे0कानि0 प्रहलाद रावत, AHTU
*4.* म0कानि0 रेनू अधिकारी, AHTU
*5.* कानि0 गोविंद मेहरा, AHTU


