सोशल मीडिया पर दुकानों का झूठा प्रचार या ग्राहकों के साथ धोखा? 🚨
अपने चंद पैसों के फायदे के लिए कुछ लोग सोशल मीडिया पर दुकानों का बड़े-बड़े दावों के साथ प्रचार कर रहे हैं। वीडियो में गिफ्ट, भारी छूट और महंगे इनामों के सपने दिखाए जा रहे हैं, लेकिन खरीदारी करने के बाद कुछ ग्राहकों को ठगी का एहसास हो रहा है।
सवाल यह है कि आखिर इन दावों की सच्चाई कौन जांचेगा? प्रचार करने वालों की भी कोई जिम्मेदारी है या सिर्फ चंद पैसों के लिए जनता को गुमराह किया जाएगा?
⚠️ सावधान रहें, सतर्क रहें! खरीदारी से पहले हर दावे की पड़ताल जरूर करें।


